India belongs to all its citizens
It belongs to me, it belongs to us
I have a right, to live in peace and purposefully
But it is possible only if I live responsibly
I work for its progress, peace and protection
Along with the government meant for such action
Learn to protest when they need a correction
And together again till we see the correction
India can remain ahead and great
Only when we remain great, I remain great
If I respect the law, even if some don’t
Maintain cleanliness, even if others don’t
Keep my promises, have quality in all my work
Respect others’ rights and help those without work
I am capable, I am strong
I belong to East, West, North and South
I pledge to make our country strong
I pledge to make India proud!
आओ हम सब देश अपनायें,
“चलता है” को दूर भगायें,
भविष्य बचायें, भाग्य बनायें।
क्षणिक राष्ट्रीय भावना के आगे बढ़ें।
अगर हम नित्य देशहित के बारे में सोचें तो कठिन दिन देखने ही न पडे!
क्या आप यह शपथ लेंगें? औरों को भी दिलाएँ।
भारत देश हमारा है, मेरा है, तुम्हारा है,
इसकी रक्षा-उन्नति में, भाग्य-विकास हमारा है।
अगर चाहे सुख-शान्ति और स्वइच्छा का जीवन,
जरुरी है हम सब पर, कर्तव्यों का भी पालन।
चुनें हम अच्छी सरकार, और दें उसे पूरा सहकार,
हो उचित तो करें विरोध, देशहित की यही पुकार।
वादों का सच्चा, हर काम हो अच्छा, ऐसा हो हमारा नाम,
पर अधिकार की रक्षा, दीन की सेवा, सर्वोपरि हमारा काम।
कोई करे या न करे, न्याय पालना मेरा धरम,
गंद नहीं, देर नहीं, ऐसे हो हमारे करम।
मेरा देश सबसे पुराना, फिर बनेगा राष्ट्र महान,
हम तुम नित्य बनें बेहतर; बेहतर, बेहतर और महान।
मेरा प्रान्त पूरब-पश्चिम, मेरा ही है उत्तर-दक्षिण,
देश की प्रगति मेरा ज़िम्मा, लेता हूं ये प्रण-प्रतिक्षण।
जय हिंद। जय हिंद। जय हिंद।
